*लूट करने वाले आरोपी मैकू पडवार को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

लूट करने वाले आरोपी मैकू पडवार को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
चचाई / अनूपपुर जिले की कमान जबसे पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को दी गई है तबसे जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से सतर्क है जहां अपराधियों के ऊपर नकेल कसी जा रही जिसमें कबाड़चोरी,पशुतस्कर, अवैध कोयले का परिवहन गाजा तस्कर व निगरानी बदमाशों पर भी कार्यवाही की जा रही वही चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 04/04/2022 को पीत अनिकेश सिंह पिता नागेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कमरा न.डी 29 बजार चौराहा चचाई का करीब 06 से 07 बजे शाम चचाई डेम मे घुमने के लिये गया हुआ था व काला मोटा पाईप के पास पहुंचा तो आरोपी मैकू उर्फ रामनिवास निवासी मेहर बाबा के पास चचाई का मिला आहत से बीड़ी पीने के लिये माचिस मागा अनिकेश सिंह माचिस न होने से मना कर दिया
इस पर मैकू पडवार आहत अनिकेश सिंह के हाथ में रखें मो. ASUS कंपनी का जियो की सिम लगी हुई कीमती 7000रू का छोडाने लगा विरोध करने पर लोहे के हसिया से सिर में मारा व जिसमें अनिकेत सिंह गिर पड़ा व आरोपी मोबाईल छुड़ाकर भाग गया रिपोर्ट पर अपराध धारा 394 ताहि. का अपराध कायम किया गया व पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अखिल पटेल अति पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बी.एन.प्रजापति, उप निरी यूएन मिश्रा, सउनि महिपाल प्रजापति, प्र.आर राजेन्द्र राठौर, और अब्दुल कलीम के द्वारा 24 घण्टे के अंदर आरोपा मैकू उर्फ रामनिवास पिता अमोली पडवार (पनिका) उम्र 55 वर्ष निवासी लाघाटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला हाल निवासी चचाई मैहर बाबा के घर के पास को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका रही हैं।
इनका कहना है
उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए साइबर सेल व पुलिस स्टाप की मदद से आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बी.एन.प्रजापति
थाना प्रभारी चचाई




