*झिमर नाले में मिली गुमसुदा बृद्ध महिला की लास*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

झिमर नाले में मिली गुमसुदा बृद्ध महिला की लास
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराधार से महिला के गुमने की रिपोर्ट थाने में राजमणि सिंह पिता सुन्दरलाल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी क्वाटर नम्बर एमक्यू/320 माईनस कालोनी पौराधार द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी मां श्रीमती विलासवति पति सुन्दरलाल सिंह उम्र 62 वर्ष जिनकी मानसिक हालत ठीक नही है दिनांक 26 फरवरी 2022 दिन शनिवार को शाम करीबन 4 से 5 बजे घर पौराधार से निकली है जो वापस नहीं आई है पहले भी वह घर से बिना बताये चली जाती थी लेकिन वापस घर आ जाती थी जिसकी तलाश आस पास मोहल्ले पडोसी एवं डूमर कछार, झीमर राजनगर में तलाश किये जो कही पता नहीं चला जिसका रंग गोरा कद पांच फिट दोहरा बदन हरे रंग की मैक्सी तथा लाल रंग का स्वेटर हरा तौलिया बिना चम्पल व सामने के दो दांत में गैप है की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र0 05/22 कायम कर जांच में लिया गया एवं गुमशुदा की पता तलाश के लिए कई थानों में सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस
पुलिस द्वारा लागातार गुमसुदा बृद्ध महिला की खोजबीन की जा रही थी वही 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि झिमर नाले में किसी महिला की लास पड़ी है जानकारी लगते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार प्रधान आरक्षक निरंजन खालको, सनत दुवेदी के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ देखने से लगा मृतक महिला का शरीर 50 प्रतिशत सड़ चुका था जो उठाने की स्थिति में नहीं हैं वही थाना प्रभारी द्वारा लकड़ी का सेज तैयार करवाने के उपरांत महिला को नाले से बाहर लाया गया व पीएम के लिए रवाना किया पुलिस ने बताया कि महुआ बिनने के लिए गए कुछ लोग को नाले से तीखी गंध आई तो देखा कि नाले में शव पड़ा हैं जिसकी सूचना उन्होंने विनोद केवट के माध्यम से पुलिस को दी थी शव देख कर प्रतीत होता था कि महिला की मृत्यु लगभग 3 से 4 दिन पहले हुई हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा हॉस्पिटल भेज दिया है जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




