Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए जिले के IGNTU से NSUI का पहला जत्था रवाना*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

25 नवम्बर को होगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए जिले के IGNTU से NSUI का पहला जत्था रवाना

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए आज हमारेे 20 से 25 युवा छात्र साथियों का नर्मदा एक्सप्रेस से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के अध्यक्ष रोहित मरावी के नेतृत्व में पहला जत्था रवाना हुआ है। सोनी ने कहा कि दूसरा जत्था अमरकंटक एक्सप्रेस से रवाना होगा जिससे 20 से 25 लोग भोपाल के लिए कुच करेंगे।

केंद्र एवं राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों – नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी, विभिन्न भर्तियों में घोटालो व छात्रवृत्ति में देरी के खिलाफ दिनाँक 25 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजे भोपाल में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में एवं प्रदेश प्रभारी नितीश गौर, प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में NSUI द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button