Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शासकीय सेवा में कड़ी मेहनत सफलता दिलाती है – जी.एस. मर्सकोले*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

शासकीय सेवा में कड़ी मेहनत सफलता दिलाती है – जी.एस. मर्सकोले

सहायक संचालक मार्काें को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/31 मार्च 2022/

शासकीय सेवा में आने पर उसे सफलतम ढंग से निर्वहन करने के लिए त्याग, तपस्या एवं कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। सेवा में स्वाभिमान को बनाए रखते हुए अभिमान को मौका नहीं देना चाहिए। तभी जीवन में उत्कृष्ट सफलताएं प्राप्त होती हैं। जनसम्पर्क विभाग जिला प्रशासन का आंख, कान व एडवाईजर के रूप में माना जाता है।

उक्त उद्गार जिला जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में पदस्थ उप संचालक जी.एस. मर्सकोले ने आज कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक जनसम्पर्क शहडोल रणजीत सिंह मार्काें की अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस मौके पर मार्काें ने कहा कि हमारी सेवाएं भोपाल से शुरू हुई और विंध्य क्षेत्र में पूर्ण हुई। मैंने विभाग की निष्ठा, कर्मठता तथा दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए सेवा पूर्ण किया।

मार्काें की विदाई समारोह के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग शहडोल के जी.पी. मिश्र ने कहा कि पहले के समय में और अब के समय में इस विभाग के दायित्वों का निर्वहन करने में काफी अन्तर आ गया है। वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के आ जाने से कार्यों में सुगमता हुई है।

पहले के समय में संचार साधनों की कमी के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उस समय विभाग की अपनी अलग महत्ता एवं भूमिका थी। वर्तमान में इसका परिदृष्य उल्टा हो गया है। योग्य व्यक्तियों को समय पर पदोन्नति व उनके अनुभव का लाभ ना लेकर उनकी अनदेखी की जा रही है। यह विभाग के लिए अच्छा संदेश नहीं है। इस मौके पर शिवशंकर शर्मा, मानस मिश्रा, ओम जायसवाल, प्रेमलाल पनिका, रामपाल पनिका, अमोल सिंह, राजेश बैगा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त सहायक संचालक रणजीत सिंह मार्काें को पुष्पहार से उनका स्वागत किया गया तथा समापन अवसर पर शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बी. परास मार्काें, कमल सिंह, शकुन्तला सिंह धुर्वें, प्रीति सिंह, अंजना सिंह, हेमंत सिंह, मयंक सिंह, संतोष वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button