*कमिश्नर ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में सहभागिता निभाने हेतु की अपील*
उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*कमिश्नर ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में सहभागिता निभाने हेतु की अपील*
(पढ़िए जिला उमारिया क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
शहडोल संभाग में 21 से मार्च 27 मार्च तक चलाया जाएगा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा
मध्य प्रदेश जिला उमरिया में – भारत सरकार द्वारा देश में कुपोषण की दरों में कमी लाने के लिए तथा समुदाय में सुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहडोल संभाग में 21 मार्च से 27 मार्च तक स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के प्रत्येक अभिभावकों से अपील किया है कि वह अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में 6 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर वजन एवं लंबाई की माप कराएं तथा आंगनबाड़ी केंद्र की अन्य सेवाओं को भी लाभान्वित हों। कमिश्नर द्वारा शहडोल संभाग के समस्त अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील किया है कि वह आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदार बने। कमिश्नर ने कहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों में अपने बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर करने के प्रति स्पर्धा जागृत होगी। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 21 मार्च से स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने बताया कि स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर सुधार योजना बनाकर अभियान के क्रियान्वयन की तैयारी की गई है। इसके अतिरिक्त समुदाय एवं अभिभावक स्वयं से भी इस प्रतिस्पर्धा में भाग लें। इसके तहत समस्त कवर्ड एवं अनकवर्ड क्षेत्र दोनों में 6 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे की लंबाई एवं वजन का माप किया जाएगा तथा उसके पोषण स्तर का चिन्हांकन किया जाकर अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। अभिभावक स्वयं भी अपने बच्चे की लंबाई एवं वजन का मापन कर पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। स्पर्धा अंतर्गत समस्त स्वस्थ बालक बालिका को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
शहडोल संभाग में आयोजन के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें 21 मार्च एवं 22 मार्च को प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की लंबाई एवं वजन की माप ली जाएगी तथा दिनांक 23 मार्च से 27 मार्च तक 1 से 5.30 बजे तक घर-घर पोषण दस्तक दिया जाकर छूटे हुए बच्चों की लंबाई एवं वजन की माप ली जाएगी। जिसमें 21 मार्च को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में समारोह पूर्वक स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रचार प्रसार के तहत दीवार लेखन, रैलियों का आयोजन तथा समुदाय स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।




