Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में दूर-दराज से आए लोंगो की समस्याएं*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में दूर-दराज से आए लोंगो की समस्याएं

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/08 मार्च 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी तथा समस्याओं और शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में शहडोल जिले के जैतपुर तहसील के ग्राम रूपौला की बूटी बाई पनिका ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि पुस्तैनी मकान में कई वर्षाें से रह रहें है, पुस्तैनी मकान शासकीय भूमि में है गांव के साधन सम्पन्न लोग उन्हें बेदखल करना चाहतें है। बूटी बाई ने बताया कि बेदखल करने की धमकी के साथ ही उसके बेटे की पुलिस में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है जिसके कारण वह काफी परेशान है।

बूटी बाई ने कमिश्नर से न्याय दिलाने की मांग की। जिस पर कमिष्नर ने नायब तहसीलदार जैतपुर को दूरभाष पर निर्देश दिए कि वे शिकायत की जांच करें और न्यायोचित कार्यवाही करें। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम पंचायत कंचनपुर के महेश प्रसाद ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कंचनपुर में विद्युत विभाग जैतपुर में पदस्थ लाइनमैन ने अपने पत्नी के नाम पर लगभग 10 लाख रूपये का घर बनवाया है इसके बावजूद उसकी पत्नी का नाम गरीब रेखा की सूची पर दर्ज है तथा उसे प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत किया गया है, महेश प्रसाद ढींमर का कहना था कि शासकीय कर्मचारी का नाम गरीब रेखा की सूची में नाम कैसे दर्ज हुुआ तथा उसे पीएम आवास योजना के अन्तर्गत कैसे आवास बनाने की स्वीकृत दी गई इसकी जांच कराई जाएं जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से रिपोर्ट तलब की है। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम कोलम छोट के उप सरपंच तीरथ प्रसाद शुक्ला ने कमिश्नर को बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय के नाम से लगभग 43 हजार रूपये की राशि रोजगार सहायक एवं सचिव द्वारा आहरित की गई है जबकि गांव में शौचालयों का निर्माण ही नही हुआ है।

उप सरपंच का कहना था कि इस शिकायत का जांच की जाएं तथा रोजगार सहायक एवं सचिव के विरूद्व कार्यवाही की जाए। कमिश्नर द्वारा इस शिकायत की जांच करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए गए है तथा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कमिश्नर द्वारा जनसुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मनीषा पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button