Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कोविड से बचाव हेतु आयुष विभाग अंतर्गत जन उपयोगी सुविधाओं के तहत 59 हजार से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कोविड से बचाव हेतु आयुष विभाग अंतर्गत जन उपयोगी सुविधाओं के तहत 59 हजार से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/21 फरवरी 2022/

आयुष विभाग अंतर्गत जिले के अनूपपुर, मेड़ियारास, धिरौल, वेंकटनगर, बम्हनी, धुरवासिन, बिजुरी, जर्राटोला, पुष्पराजगढ़, इटौर में आयुर्वेद औषधालयों का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह विभाग अंतर्गत जैतहरी, कोतमा, दैखल एवं पटना में होम्योपैथी औषधालय संचालित किया जा रहा है। एलोपैथिक संस्था के अंतर्गत जिले में चार औषधालय अनूपपुर, फुनगा, कोतमा एवं बिजुरी तथा दो होम्योपैथी औषधालय सकरा एवं पयारी नं. 2 में संचालित कर विभागीय जन उपयोगी सुविधाएं एवं गतिविधियों का संचालन कर आम जन को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कोकिला सारीवान ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लोगों के रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष औषधालयों द्वारा संषमनी बटी, त्रिकटु चूर्ण, आरोग्य कषायम, आर्सेनिक एलबम 30 औषधियों का वितरण 59 हजार 675 हितग्राहियों को किया गया है। उन्होंने बताया कि योग से निरोग कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड-19 होम आईसोलेटेड रोगियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु योग प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाईन योग प्रषिक्षण देकर 6 हजार 143 लोगों को लाभान्वित किया गया है।

Related Articles

Back to top button