*जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण*
(पढ़िए जिला सतना से क्राइम ब्यूरो चीफ मुरलीधर द्विवेदी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 17 फरवरी 2022 को जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा (नियमित, स्वाध्यायी) के लिये बनाये गये

परीक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 एवं शासकीय हाई स्कूल सिविल लाईन का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रो में 17 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा के पहले दिन कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। जिले में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिये 23236 नियमित छात्र, 1586 स्वाध्यायी छात्र एवं 35 व्यवसायिक छात्र को मिलाकर कुल 24 हजार 857 छात्र शामिल हो रहे हैं।




