Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*फसल बीमा दावा राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम अनूपपुर में खाद्य मंत्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजित*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

फसल बीमा दावा राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम अनूपपुर में खाद्य मंत्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजित

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/11 फरवरी 2022/

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 के फसल बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 12 फरवरी 2022 को मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्कूल ग्राउण्ड कोठी बाजार बैतूल से करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान वेबकास्ट के माध्यम से उद्बोधन भी देंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम 12 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे से कृषि उपज मण्डी प्रांगण अनूपपुर में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों तथा नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button