Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष गोंटिया ने अमरकंटक प्रवास के दौरान ‘प्रसाद’ योजना के कार्यों का लिया जायजा*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष गोंटिया ने अमरकंटक प्रवास के दौरान ‘प्रसाद’ योजना के कार्यों का लिया जायजा

अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की ली जानकारी

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/08 फरवरी 2022/

जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विनोद गोंटिया ने भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रसाद योजनांतर्गत अमरकंटक विकास हेतु लगभग 49 करोड़ रुपये के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की।

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने सर्किट हाउस अमरकंटक सभागार में प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त कर कार्यों को गतिपूर्वक व गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना, पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता डी.एस. यादव, वन मण्डलाधिकारी डॉ.ए.अन्सारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, पर्यटन विकास निगम के कार्यपालन यंत्री प्रशांत सिंह बघेल, पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के.एल. पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन व लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, वन विभाग के एसडीओ, नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगरपालिका अधिकारी समेत सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने भारत सरकार पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ स्थानों के विकास हेतु महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रसाद’ के अंतर्गत माँ नर्मदा उद्गम मंदिर, रामघाट, माई की बगिया, सोनमूड़ा, कपिलधारा एवं मेला ग्राउण्ड, रामघाट में केबिल ब्रिज (झूला पुल) एवं सोनमूड़ा तथा कपिलधारा में ग्रास कैन्टीलीवर व्यू च्वाइस एवं माई की बगिया, कपिलधारा में पदयात्री पुल के साथ ही अन्य विकास व सौन्दर्यीकरण के स्थल एवं प्रगतिरत कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कार्यों के सम्बंध में जानकारी दी। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष गोंटिया ने संविदाकारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य पर बल देते हुए सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष श्री गोंटिया ने अमरकंटक स्थित कपिलधारा एवं रामघाट दक्षिण तट पर वन भूमि में निर्माण हेतु आवश्‍यक अनुमति शीघ्र प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button