Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला में सिवरेज लाईन सेफ्टिक सफाई टैक में मरने वाले कर्मचारियों के परिजनो को दी गई दस-दस लाख रूपये की क्षतिपूर्ति राशि*

सिंगरौली जिला मध्य प्रदेश

*जिला में सिवरेज लाईन सेफ्टिक सफाई टैक में मरने वाले कर्मचारियों के परिजनो को दी गई दस-दस लाख रूपये की क्षतिपूर्ति राशि*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

 

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सिंगरौली में 7 फरवरी 2022/ को नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत सिवरेज लाईन सेफ्टिक टैक सफाई के दौरान मुख्य मार्ग कचनी वार्ड क्रमांक 28 दिनांक 24 सितम्बर 2021 को तीन श्रमिको की मृत्यु हो गई थी। उक्त संबंध में संचानलाय के आदेश क्रमांक 4/डी.डी.ओ/ 2022/ 1989 भोपाल दिनांक 2 फरवरी 2022 द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौल को राशि 30 लाख प्रति व्यक्ति रूपये 10 लाख के मान से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई थी।

जिसे आज सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा के द्वारा अपने हाथो से मृतक श्रमिक कन्हैया लाल यादव की पत्नी रामपति यादव एवं मृतक इंन्द्रभान सिंह पत्नी दसमंती को रूपये दस लाख दस लाख का चेक सौपा गया।
वही मृतक नरेन्द कुमार रजक के वारिस आज उपस्थित नही हो सके जिसके कारण उनकी स्वीकृत राशि का चेक प्रदान नही किया जा सका नगर निगम के द्वारा उनके वारिसो को इस संबंध में अवगत कराया गया है।

उनके उपस्थित होते ही उन्हे भी क्षतिपूर्ति राशि का चेक दिया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मीना के द्वारा मृतक श्रमिको के परिजनो से उनकी समस्याओ के संबंध में जानकारी ली गई। तथा कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराया जाये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आर.पी सिंह, अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्या, वरिष्ट समाजसेवी संदीप शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button