Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सतना कलेक्टर ने चित्रकूट प्रवास के दौरान गुप्त गोदावरी एवं पालदेव का किया भ्रमण एवं आजिविका समूह का किया निरीक्षण*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*सतना कलेक्टर ने चित्रकूट प्रवास के दौरान गुप्त गोदावरी एवं पालदेव का किया भ्रमण एवं आजिविका समूह का किया निरीक्षण*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 2 फरवरी 2022 को कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने बुधवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान गुप्त गोदावरी और पालदेव का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान पालदेव में आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा ली जा रही विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मिट्टी के बर्तन, कलाकृतियां और उत्पाद बनाने वाले तथा गन्ना व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन और सब्जी व्यवसाय से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं से चर्चा की।


कलेक्टर ने आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक अंजुला झा को स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button