*8 तालाबों में 5 लाख अंगुलिका मत्स्य बीज छोडे़ जाने हेतु वाहन रवाना*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

8 तालाबों में 5 लाख अंगुलिका मत्स्य बीज छोडे़ जाने हेतु वाहन रवाना
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/28 जनवरी 2022/
स्थानीय मत्स्य पालन विभाग के परिसर से आज 5 लाख अंगुलिका मत्स्य बीज जिले के 8 तालाबों में छोडे़ जाने हेतु वाहनों को कलेक्टर वंदना वैद्य ने रवाना किया, ये मत्स्य बीज कतला मछली के प्रजाति के है। जिले के विकासखण्ड सोहागपुर के मैकी जलाषय, घोंघरी जलाषय एवं पिपरतरा जलाषय तथा बुढार ब्लाक के सिंघली जलाषय, बंरगमा जलाषय, कटकोना जलाषय, हर्रीडीह तथा बंधी जलाषय में आज डाले जाएगें।
ज्ञातव्य हो कि जिले के 70 जलाषयों में इसी प्रकार के कतला एवं रेहू प्रजाति की मछलियों के अंगुलिका मत्स्य बीज डाले जा रहें। इन मत्स्य बीजों के विकसित होने पर जलाषयों के पट्टेधारी हितग्राही लाभान्वित होगें और उनका विक्रय कर वें अपना जीवन-यापन बेहतर ढंग से कर सकेगें।
कलेक्टर वैद्य ने अंगुलिका मत्स्य बीजों का अवलोकन भी किया तथा बीज वितरण हेतु वाहनों को गतंव्य की ओर रवाना कराया। इस मौके पर सहायक संचालक मत्स्य एवं सामाजिक न्याय एस.एस. परिहार, सहायक मत्स्य अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. असद अली, मसूद अहमद एवं मत्स्य निरीक्षक अन्नपूर्णा मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।