*भारत पर्व पर देशभक्ति गीत, गुदुम, शैला, कर्मा की लोकरंग प्रस्तुति से श्रोता हुए सराबोर*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

भारत पर्व पर देशभक्ति गीत, गुदुम, शैला, कर्मा की लोकरंग प्रस्तुति से श्रोता हुए सराबोर
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/27 जनवरी 2022/
लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस की सायं 7 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की प्रमुख रूपमती सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एन.के. परते सहित कलाप्रेमी श्रोता तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।
लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व में पहली प्रस्तुति के रूप में गुदुम बाजा नृत्य की प्रस्तुति जनजातीय कलाकारों ने प्रमोद मसराम के नेतृत्व में दी। जनजातीय सुदीर्घ परम्परा के शैला नृत्य की प्रस्तुति तुलेश्वर भार्वे के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में कर्मा समवेत नृत्य की प्रस्तुति मुरारीलाल के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
जनजातीय परम्परा के कला, संस्कृति पर आधारित गुदुम, शैला एवं कर्मा की शानदार प्रस्तुति ने जनमानस को रोमांचित कर दिया। दर्शक लोकरंग में सराबोर होकर कर्तल ध्वनि करते नजर आए। लोक नर्तकों ने एक से बढ़कर एक पारम्परिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर जनमानस की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति नवोदित गायक साक्षी मिश्रा द्वारा ए मेरे वतन के लोगों तथा वन्देमातरम गीत की प्रस्तुति दी गई।
देशभक्ति गीत की प्रस्तुति में हवाईयन इलेक्ट्रिक गिटार के वरिष्ठ वादक दिलीप मिश्रा द्वारा तथा ढोलक पर अपूर्वा मिश्रा द्वारा व ढपली पर मोनेश मेहरा द्वारा संगत दी गई। कार्यक्रम में संदेशे आते हैं की प्रस्तुति एकल गायन के रूप में अंजनी कुमार सिंह (मेजर) द्वारा दी गई। देशभक्ति गायन एवं वादन से उपस्थित श्रोता लोकतंत्र के लोक उत्सव व देशभक्ति से सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का संचाhलन पीआरओ अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। भारत पर्व में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पुरुस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।