*विन्ध्य गौरव सम्मान समारोह के यादगार में बना मिसाल विन्ध्य गौरव अवार्ड*
तहसील रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*विन्ध्य गौरव सम्मान समारोह के यादगार में बना मिसाल विन्ध्य गौरव अवार्ड*
(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पीयूषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में मायानगरी मुम्बई महाराष्ट्र में आयोजित विन्ध्य गौरव अवार्ड विन्ध्य की धरा के पावन तपस्वियों एवं उनकी अवतारी चेतना की अंशधर सत्ता ने एक विराट संगठन का शुभारंभ किया। विन्ध्य के जीवन-दर्शन पर आधारित गहन मंथन, चिंतन के अनुसार ही आगामी आयोजन के संकल्प-शपथ के साथ ही पहला गौरव अवार्ड संपन्न हुआ, जो 29 दिसम्बर को अरनाला विच होटल मार्टिन इन में शाम 7 बजे से चन्द्र की पावन रश्मियों एवं जलते दीपों की उर्मियों के साक्षी में अपने संकल्पों द्वारा सुशोभित हुआ।

आयोजक विष्णु मिश्रा, शैलेश बी तिवारी एवं वृद्धा आश्रम आनंदवन के संचालकों डॉ. अक्षय चोरडिया, अक्षय भोईर, ओमकार पाटिल द्वारा तप प्रधान विन्ध्य वसुंधरा को पूरे भारत में पहुंचाकर समूची विन्ध्य भूमि को गौरान्वित किया। विंध्य गौरव अवार्ड से सम्मानित वैकुंठवासी 1008 स्वामी पूर्णानंद जी महाराज समाजसेवी व्यवसायी रुद्रप्रताप त्रिपाठी, गुलाब शुक्ला, शिक्षाविद डॉ. ब्रजभूषण द्विवेदी एवं साहित्यकार लेखक अशोक मिश्रा सतना, बघेली लोक गायिका मणिमाला सिंह रीवा एवं अपने पितामह स्वामी जी का अवार्ड लेते हुए उनके पोते युवा समाजसेवी शिवा चतुर्वेदी आदि ने संयुक्त स्वर में कहा कि विन्ध्य गौरव अवार्ड के लक्ष्य को प्रगति के सोपानों में चढ़ाते हुए उत्कर्ष की चोटी में पहुंचाना हम सबका आगामी प्रयास होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोजन का हिस्सा बने राजगुरु मनोज अग्निहोत्री ने कहा कि आयोजन का दृश्य बड़ा अदभुत था। मुख्यातिथि मुम्बई गौरव कैप्टन एड़ी मानेक, अध्यक्षता कर रहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की राष्ट्रीय एम्बेसडर पद्मश्री श्रीमती डॉ. सोमा घोष, विशिष्ट अतिथि फिल्म टुडे मैगजीन के चेयरमैन श्याम सिंघानियां, लेखक राजेश श्रीवास्तव व मंच संचालक अविनाश त्रिपाठी इत्यादि का मार्गदर्शन उनके स्नेह भरे स्वरूप का स्मरण कराता रहा। उनके द्वारा सुनाए गए संस्मरण से ज्ञात हुआ कि कैसे उनकी लम्बी जीवन यात्रा तप, त्याग के बल पर पूरी हो रही है। सभी न्यूज चैनलों एवं प्रिंट पत्र-पत्रिकाओं ने वरिष्ठ प्रतिनिधियों के विशेष इंटरव्यू रिकार्ड किए एवं अपने समाचारों में इस आयोजन की जानकारी समूचे राष्ट्र में निवासरत विन्ध्य प्रेमियों को दी।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में जितेंद्र दीक्षित, आलोक त्रिपाठी, राकेश प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।सतना में सम्मान समारोह का आयोजन कर विंध्य गौरव अवार्ड से सम्मानित लोगों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर पंडित कमलाकर चतुर्वेदी,रमेश द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, गुलाब शुक्ला,ददौली पांडे, शुभम गौतम,मनोज अग्निहोत्री, लखन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।




