*महामृत्युंजय यज्ञ कर महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की*
धौलपुर जिला राजस्थान

*महामृत्युंजय यज्ञ कर महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की
धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया ) 8 जनवरी।
भाजपा महिला मोर्चा की धौलपुर जिला इकाई की ओर से की राज्य सरकार की लापरवाही से उनकी सुरक्षा पर सेंध लगाकर उनके काफिले को बीस मिनट तक रोके रखा। जिसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आज पंजाब सरकार की सद्बुद्धि और नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर महामृत्युंजय एवं गायत्री यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से कांग्रेस की ओछी मानसिकता उजागर हुई। देश की जनता इस कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। आयोजन में जिला उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दया दुबे ,जिला मंत्री उमा सिंह ,कोषाध्यक्ष कमलेश सेन ,महिला मोर्चा सदस्य राज भारद्वाज, प्रीति कुलश्रेष्ठ ,सुशीला मित्तल ,मीतू फौजदार ,मुन्नी देवी उपस्थित रही।