Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*स्वरोजगार मूलक प्रकरणों का निराकरण बैंकर्स के समन्वय से कराएं – कलेक्टर*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

स्वरोजगार मूलक प्रकरणों का निराकरण बैंकर्स के समन्वय से कराएं – कलेक्टर

टीएल बैठक में अनेक विषयक समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए निर्देश

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/30 मार्च 2023/

शासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार मूलक योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण संबंधित बैंकर्स से समन्वय कर सुनिश्चित कराया जाए विभागीय अधिकारी इस कार्य में स्वयं रुचि लें अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक में दिए
बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार व विभागीय जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कर जवाब पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए उन्होंने

कहा कि किसी भी दिन आकस्मिक रूप से जिले के अधिकारियों को एक ही दिवस स्कूल भेजकर मध्यान भोजन की व्यवस्था का परीक्षण कराया जाएगा जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी समय सीमा बैठक में उन्होंने उप संचालक कृषि को जिले के पुष्पराजगढ़ में महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित कोदो के पैकेट की बिक्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय परिसर में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने एन आर एल एम के डीपीएम को कोदो प्रसंस्करण यूनिट ग्राम कोहका पूर्व के संचालन के संबंध में निर्देश दिए कलेक्टर ने ग्रामीण आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा जिले की चारों विकास खंडों में स्कूली बच्चों के ड्रेस सिलाई कार्य के संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारीयों से जानकारी ली गई तथा सिलाई सेंटर का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं बनाए जा रहे ड्रेस की गुणवत्ता, संख्या के परीक्षण के संबंध में निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर के मॉडल स्कूल के नजदीक बनाए गए छात्रावास को हैंड ओवर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नहीं लिए जाने पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से तत संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने अवगत कराया की निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाना है, जिस पर कलेक्टर ने बैठक छोड़कर जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रावास का संयुक्त भ्रमण करने को कहा जिसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी बैठक से ही सहायक यंत्री के साथ छात्रावास के अवलोकन हेतु पहुंचे और निर्माण विभाग से छात्रावास की चाबी प्राप्त की कलेक्टर की पहल पर अब नवीन शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थी नवीन छात्रावास से लाभान्वित हो सकेंगे।

बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले मे निर्मित सड़कों में कराए जा रहे रिनूवल कार्य का अवलोकन करने के संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारीयों को निर्देशित किया गया बैठक में जिले में निर्मित कराए गए 107 अमृत सरोवर तथा वाटर सेट मिशन के द्वारा निर्मित खेत तालाब आदि के कार्य बरसात के पूर्व कराए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने निर्मित सरोवरो में स्व सहायता समूह के माध्यम से आजीविका आधारित मत्स्य पालन कराने के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी कराने के निर्देश सहायक संचालक मत्स्य को दिए गए बैठक में मुख्य मार्ग से लगे जिले के बाउंड्री विहीन 72 विद्यालयों तथा 14 बोर्ड परीक्षा केंद्र स्कूलों व दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूली छात्रावास में बाउंड्री निर्माण कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के विभागीय कार्यों के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कार्यवार समीक्षा की गई तथा कार्यों के पूर्ण होने की स्थिति में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हितग्राही पंजीयन की कार्यवाही को सर्वोच्च प्राथमिकता में करके लक्ष्य के अनुरूप प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि मैदानी अमले के लगातार हड़ताल में होने के कारण मोबाइल फ्रेंडली टीचिंग स्टाफ का सहयोग लेते हुए पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा जिला स्तर से कलस्टर वार नियुक्त अधिकारियों को लगातार आवंटित मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर पंजीयन कार्यों मे लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button