*यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराने हेतु अभियान चलाकर की जा रही चालानी कार्यवाही में वसूले गए 8950 रुपये समन सुल्क*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराने हेतु अभियान चलाकर की जा रही चालानी कार्यवाही में वसूले गए 8950 रुपये समन सुल्क
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
कोरोना के बढ़ते प्नकोप की तीसरी लहर को देखते हुये शासन प्नशासन सकते में है जिसे लेकर प्नदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय विभागों को निर्देशित किया गया है कि मास्क अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाये किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ बनाने को लेकर पूर्णत:वर्जित किये गए हैं आदेश को ना मानने वाले व्यक्तियों पर प्नशासनिक चालानी कार्यवाही करते हुई हिदायत दी जा रही जिसे लेकर अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा सभी विभागों को निर्देश भी दे दिये गये हैं अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा जारी कलेक्टर के निर्देश का पालन कराने एवं साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने यातायात प्नभारी वीरेन्द्र कुमारे को विशेष रुप से हिदायत दी गई निर्देश प्नाप्त होते ही यातायात प्नभारी द्वारा जिले के कई स्थानो पर चेकिंग अभियान लगाकर यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के खिलाफ चलानी कार्यवाही जारी है
जिस पर वही 05/01/21 को सरई चौकी करनपठार तिराहे पर टीम भेज चेकिंग अभियान चलाया गया है जिस चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुये समन शुल्क के रुप में 3750 रुपये वसूले गये साथ ही शासन के निर्देशानुसार जारी बिना मास्क सफर कर रहे लोगों पर भी मास्क अभियान के तहत 52 लोगों का 100 रुपये का जुर्माना कर चालान काट 5200 रूपये वसूले गये इस चेकिंग अभियान कार्यवाही में चेकिंग प्नभारी एएसआई रवि शर्मा, सउनि.आनंद तिवारी,प्नधान आरक्षक मो.रिजवान खान,आरक्षक मनीष सिंह,दिलीप सिंह,विक्रम सिंह चेकिंग अभियान में शामिल रहे जिनके द्वारा वाहन चेकिंग करते वक्त लोगों को यातायात नियमों,मास्क लगाने एवं शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाईन के पालन करने को लेकर भी सख्त हिदायत भी दी गई।
चेकिंग प्नभारी व उनके टीम द्वारा फोरव्हीलर वाहन, ट्रकों बसों को रूकवाकर वाहनों के समस्त दस्तावेजों की सघन जांच की गई साथ ही यातायात नियमों के अनुसार वाहनों में नंबर प्लेट ना होने वह सीट बेल्ट ना लगाए जाने पर भी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई की वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुये अपने वाहनों के समस्त दस्तावेजों को साथ ही परिवहन करने की समझाइश दी गई।




