*केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व प्रहलाद सिंह पटेल ने मृत्युंजय आश्रम में स्वामी हरिहरानंद महाराज से आध्यात्मिकता पर की लंबी बात*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व प्रहलाद सिंह पटेल ने मृत्युंजय आश्रम में स्वामी हरिहरानंद महाराज से आध्यात्मिकता पर की लंबी बात
नर्मदा परिक्रमा वासियों के साथ ग्रहण किया भोजन
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/01 जनवरी 2022/
जिले की सुप्रसिद्ध मां नर्मदा उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक मे भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज मंत्री गिरिराज सिंह तथा भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सपत्नीक नववर्ष के प्रथम दिवस आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों को अपना समय दिया।
केंद्रीय मंत्री दय ने अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में स्वामी हरिहरानंद महाराज से मुलाकात की तथा धर्म व अध्यात्म पर लंबी चर्चा की मंत्रीगणों ने आश्रम में ही नर्मदा परिक्रमा वासियों के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विजय डेहेरिया, आश्रम से जुड़े योगेश जी, बृजेश गौतम, राहुल पांडे उपस्थित थे।




