Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में कैरियर काउंसलिंग सत्र संपन्न*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में कैरियर काउंसलिंग सत्र संपन्न

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/25 दिसम्बर 2021/

शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में 24 दिसम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एच.एल. बहेलिया की अध्यक्षता में एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट आकाश खेमका के मुख्य आतिथ्य में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट खेमका ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के संबंध में जानकारी देते हुए कॉमर्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कैरियर बनाने के संबंध में विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य श्री बहेलिया ने कहा कि आगामी प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक दिन इस तरह का कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बना सकें। इस अवसर पर कैरियर काउंसलर डी. बसंतपुरे, उदय प्रताप सिंह एवं मनोज पटेल द्वारा छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का उत्तर देकर समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button