*जुआ खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चचाई पुलिस ने 6100 रुपये किये जप्त*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

जुआ खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चचाई पुलिस ने 6100 रुपये किये जप्त
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/चचाई
चचाई पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि गीता भवन ग्राम के पास कुछ लोग तास के पत्तों से रुपये की हार जीत की बाजी लगाकर खेल रहे हैं जिस पर मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बी एन प्रजापति द्वारा टीम गठित कर बताए हुए स्थान पर टीम भेजी गई जहां पर पुलिस टीम को आता देख कुछ लोग जो मौके से फरार हो गए
वहीं दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनमें राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 24 वर्ष नि0 विवेकनगर,रवि पनिका पिता छोटे लाल पनिका उम्र 27 वर्ष,निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई दोनों थाना चचाई जिला अनूपपुर द्वारा ताश के पत्तों के साथ ही 6100/- रूपये नगती तथा ताश के 52 पत्ते जम किया गया आरोपी गणों के खिलाफ अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय अखिल पटेल, अति पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल नेतृत्व व एसडीओपी कीर्ति सिंह बधेल अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चचाई बी.एन. प्रजापति,हमराही स्टाफ सनि.महिपाल प्रजापति, प्र.आर. राजेन्द्र राठौर, आरक्षक अब्दुल कलीम, सैनिक दिनेश सिंह की अहम भूमिका रही।




