Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*स्व.रामदेव शर्मा स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 15 दिसंबर से ग्राम सेमरा(हर्री) होगा आगाज*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

स्व.रामदेव शर्मा स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 15 दिसंबर से ग्राम सेमरा(हर्री) होगा आगाज

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/डोला

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा मे स्व.रामदेव शर्मा स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन दिनांक 15/12/2021 से आर.के.स्कूल हर्री के समीप खेल मैदान मे शुभारंभ किया जायेगा इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों में अध्यक्ष केदार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बद्री पांडे,शिव प्रमोद पांडे,सचिव रामभुवन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,व कमेटी के सदस्यों द्वारा कराया जा रहा साथ ही खेल को सफल बनाने के लिये पंडित रामनारायण शर्मा, विष्णु मिश्रा द्वारा सभी ग्राम वासियों नगर वासियों से निवेदन किया गया है कि इस खेल में अवश्य पधारें और युवाओं द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन को देख कर मनोरंजन का लाभ उठाएं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1101रुपये प्रवेश शुल्क कमेटी द्वारा किया गया निर्धारित

कमेटी द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार के तौर पर 17000 हजार रुपये व शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार 10000 रुपये व शील्ड रखा गया है साथ ही इस
प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमें भाग ले सकेंगी प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच नाक आउट होंगे एक खिलाड़ी किसी एक ही टीम के लिए अनुबंधित होगा व नगरीय क्षेत्र की टीम स्थानीय खिलाड़ीयों के साथ ही प्रतियोगिता में शामिल हो प्रत्येक टीम को दिए गए समय से पूर्व मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा एंपायर व समिति के निर्णय सर्वमान्य होगा।

आयोजन समिति प्रतियोगिता के नियम व शर्तों के सांसारिक बदलाव की पात्रता रखती है प्रतिभागी टीमों न्यूनतम 12 और अधिकतम 16 सदस्यों की सूची प्रस्तुत करेंगी प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच व प्रतियोगिता के समापन में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिया जाएगा। टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल भावना को ध्यान में रखते हुए खेलना होगा।

प्रत्येक टीम अपने सदस्यों के साथ ड्रेश के साथ ही खेल मैदान में उपस्थित होगी।

Related Articles

Back to top button