Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*रक्षा प्रमुख और जवानों के निधन पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने व्यक्ति की शोक संवेदना*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

रक्षा प्रमुख और जवानों के निधन पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने व्यक्ति की शोक संवेदना

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर / देश के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी और उनके साथ मौजूद जवानों की 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में निधन हो गया

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही समूचे देश एवं प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के निधन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए सभी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और कहा की रक्षा प्रमुख बिपिन रावत का मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से पुराना नाता रहा है उनकी पत्नी मधुलिका सिंह शहडोल की रहने वाली थी।

कुंवर मृगेंद्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह जो देश के रक्षा प्रमुख बिपिन रावत जी की जीवन हमसफ़र थी जिनके निधन से देश प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि कई अवसर पर दिल्ली में विपिन रावत जी के साथ उठना बैठना और खाना पीना हुआ उनके निधन से व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सभी लोगों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button