Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*लवली ग्राउंड में शहीद हरिकेश पासवान स्मृति क्रिकेट सीजन 2 का 9 को होगा शुभारंभ*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

लवली ग्राउंड में शहीद हरिकेश पासवान स्मृति क्रिकेट सीजन 2 का 9 को होगा शुभारंभ

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/डोला

अनूपपुर जिले के नगर परिषद बनगंवा द्वारा शहीद हरिकेश पासवांन स्मृति का आयोजन दिनांक 09/01/2022 को शुभारंभ किया जायेगा जहाँ नगर परिषद बनगंवा के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित लवली ग्राउंड खेल मैदान में 15 दिवसीय टेनिश बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया जाएगा इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों में अध्यक्ष भागवत सिंह संरक्षक प्रेमचन्द्र यादव सचिव राजू श्रीवास्तव व कमेटी के सदस्यों द्वारा कराया जा रहा है।

वीर शहीद की छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन कर सुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

वीर शहीद हरिकेश पासवान की स्मृति पर मैच का शुभारंभ राजनगर लवली ग्राउंड में किया जाना है रॉयल्स क्लब के आयोजकों ने बताया कि इस मैच में विजेता टीम को शील्ड के साथ 35001 रुपये की राशि व शिल्ड से पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही उप विजेता टीम को शील्ड के साथ 20001 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 2100 रुपये व ट्राफी व बेस्टबालर,व बेस्ट बैस्टमैन को सील्ड नगद व उपहार से सम्मानित किया जायेगा व हर मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ खिलाड़ी को पुरष्कृत किया जायेगा।

लाइव कवरेज व कमेन्ट्री के लिए कई रहेंगे सजक

कोलांचल क्षेत्र के बेस्ट कमेंटेटर संजय सिंह,राजकमल तिवारी, मो.हुसैन, दीपक सिंह सुमित रॉय व एम्पायर शैलेन्द्र दुबे,गिरीश श्रीवास्तव,पंकज राजभर, रामजी बिंद,विकास श्रीवास्तव,व ऑनलाइन स्कोरर अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह व कैमरा मैन अमित सिंह द्वारा पल पल की अपडेट माइक के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाई गई।

Related Articles

Back to top button