*यात्री प्रतिक्षालय की साफ सफ़ाई करके किया गया वृक्षारोपण*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

यात्री प्रतिक्षालय की साफ सफ़ाई करके किया गया वृक्षारोपण
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
नगर परिषद बनगवा के सेक्टर-सी तिराहे पर स्थित पुराना बस स्टैंड यात्री सुविधा का केंद्र होने के बाद भी जर्जर हालत में था जहाँ बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों की ओर सफर करने वाले यात्रियों व स्कूली बच्चों को वही पर से आना जाना होता था।

बस स्टैंड से ज्यादातर क्षेत्र के स्कूली बच्चे विद्यालय जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते थे साथ ही धूप के अलावा बारिश के दिनों में भी यात्रियों व बच्चों को मशक्कत करनी पड़ती थी।
सीएमओ द्वारा यात्री प्रतिक्षालय को मरमत करा किया गया सौंदर्यीकरण
बंनगवा सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा सेक्टर-सी में निर्मित यात्री प्रतीक्षालय जो जर्जर हालात व गंदगी भरा हुआ था जिसको सीएमओ द्वारा साफ सफाई कर मरम्मत करवाने के उपरांत ही यात्री प्रतीक्षालय को सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के जालियों से कवर करने के साथ ही वृक्षारोपण किया गया।
जिससे कि आवारा पशुओं की वजह से होने वाले गंदगी को बचाया जा सकें आज वही सेक्टर-सी तिराहे पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय की शोभा देखते बन रही है वही यात्री प्रतीक्षालय से पूर्व की भांति विद्यालय जा रहे बच्चे जो नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने से गंदगी में खड़े होने को विवश हुआ करते थे आज प्रतीक्षालय की सुंदरता को देख काफी खुश हैं।
इनका कहना है
हम विद्यार्थी सुबह 6:00 बजे जब प्रतीक्षालय के पास उपस्थित होते हैं तो आवारा पशु पूरी तरह से बैठे रहने व गंदगी का माहौल रहता था लेकिन आज इस प्रतिक्षालय की सुंदरता देख खुसी हो रही हैं।
दीपक सिंह
विद्यार्थी मनेन्द्रगढ़
इनका कहना है
सेक्टर-सी कॉलोनी में सीएमओ के आते ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।
रामनारायण पांडे
सेक्टर-सी




