*जिले में साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु चलाए अभियान – कलेक्टर*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

शहडोल नगर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिले में साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु चलाए अभियान – कलेक्टर
शहडोल नगर के समस्त दुकानों के सामने डस्टबिन रखवाएं – कलेक्टर
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/21 अक्टूबर 2021/
शहडोल नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कलेक्टर वंदना वैद्य ने गत दिवस शहडोल नगर के बाईपास तिराहा, जयस्तंभ चैक, अंबेडकर तिराहा, पुराना बस स्टैंड, जेल बिल्डिंग, चैपाटी तथा गांधी चैराहा सहित शहर के अन्य विभिन्न चैराहों का साफ सफाई एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जय स्तंभ चैक से गांधी चैक तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नगरपालिका अधिकारी शहडोल के साथ समस्त दुकानों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, सभी दुकानदार दुकानों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि, इसका पालन दुकान संचालक स्वयं करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों तथा ग्राहकों से भी करवाएं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को समझाइस देते हुए कहा कि आपके दुकान में जो भी ग्राहक आते हैं तथा सामान खरीदते हैं, उनका जो भी पन्नी, कागज, कचरा इत्यादि निकलता है, वह डस्टबिन में ही डालें जिससे कचरा रोड पर ना आए और अगर साफ एवं स्वच्छ दिखे। उन्होंने कहा कि एक दिवस के अंदर सभी दुकानदार अपने दुकान के सामने कचरें का डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि, अगर किसी भी प्रकार का दुकान के सामने कचरा पाया जाता है तो दुकान संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि सुबह शाम नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा नगर पालिका के कर्मचारी शाम सुबह नगर के समस्त मार्गों एवं सड़कों पर पड़े कचरे की साफ सफाई भी करें जिससे नगर साफ स्वच्छ एवं सुंदर लगे। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि शहडोल नगर के विभिन्न मार्गों में जगह-जगह विज्ञापन के होर्डिंग लगाए हैं, जो व्यवस्थित एवं सही स्थान पर लगवाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि होर्डि्ंग के लिए व्यवस्थित जगह चिन्हित कर दृष्टव्य स्थान पर लगाएं तथा होर्डि्ंग आदि की शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भी लें।
इस दौरान कलेक्टर ने जयस्तंभ चैक पर स्थित नगर पालिका का रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रैन बसेरा में लगे हैंगिंग गार्डन में हरे पौधे लगाने के निर्देश दिए तथा वहां बेहतर साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देष दिए कि जल्द से जल्द साफ-सफाई लाइटिंग तथा हैंगिंग गार्डन में पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर में जय स्तंभ चैक से बाईपास रोड के डिवाइडर में स्थित खंभों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने के साथ डिवाइडर आदि को आकर्षक पेंट से रंगवाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि यह साफ सफाई एवं स्वच्छता का अभियान सतत जारी रहेगा। इसी प्रकार जिले के अन्य नगरपालिका क्षेत्रों एवं जनपद क्षेत्रों में भी साफ – सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाए, इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जिले में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का अभियान निरंतर चलाया जाएं। इस के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन के सामने व्याप्त गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त किया तथा जल्द से जल्द गंदगी हटाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देते हुए कहा कि विद्यालय का नाम सुंदर अक्षरों में बोर्ड में अंकित कर विद्यालय के बाहर लगाएं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, सब इंजीनियर नगरपालिका देव कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




