*मेगा सी.सी.एल.कैंप में समूहों को 1.28 करोड रुपए का किया गया है ऋण वितरित*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

मेगा सी.सी.एल.कैंप में समूहों को 1.28 करोड रुपए का किया गया है ऋण वितरित
रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/19 अक्टूबर 2021/
शहडोल जिले के विकासखंड गोहपारू में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति मध्य प्रदेश के तत्वाधान में क्षेत्रीय कार्यालय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शहडोल द्वारा मेगा सी. सी. एल. कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया।
जिसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विकासखंड गोहपारू अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के माध्यम से 104 समूहों में 5.54 करोड रुपए स्वीकृत करते हुए 1.28 करोड रुपए का ऋण वितरित किया गया। आयोजित मेगा सी. सी.एल. कैंप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने ग्राम सुडवार के गोंडवाना स्व सहायता समूह को 1 लाख रुपए की डीडी प्रदाय की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भगवान लालवानी, जिला परियोजना प्रबंधक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विष्णु कांत विश्वकर्मा, मुख्य प्रबंधक टीआर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संदीप सिंह बघेल, विनोद कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।