*भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में इंद्रा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविधालय के कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में इंद्रा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविधालय के कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इतिहास विभाग के प्रोफेसर राकेश सिंह के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/पुष्पराजगढ़
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय संजय सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर राकेश सिंह के खिलाफ शहडोल महिला थाना में विभाग की शोध छात्रा के साथ बलात्कार को लेकर गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है
इससे पहले भी राकेश सिंह कई बार विवादों से घिरे रहे 2015 मैं भी उनके ऊपर महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे प्रोफेसर राकेश सिंह को तत्काल विश्वविद्यालय से बर्खास्त किया जाना चाहिए यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष रोहित मरावी, युवक कांग्रेस जिला महासचिव अनूपपुर विनय कांत प्रजापति, एनएसयूआई जिला महासचिव सचिन पटेल, साथ मोहन मीणा जी उपस्थित रहे।




