Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबपर्यटनफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहोम

*कोतमा से मैहर जा रही पद रथ यात्रा का अनूपपुर भाजपा कार्यालय के सामने किया गया भव्य स्वागत*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कोतमा से मैहर जा रही पद रथ यात्रा का अनूपपुर भाजपा कार्यालय के सामने किया गया भव्य स्वागत

रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/कोतमा नगर से मैहर के लिए 15 अक्टूबर 2021 को निकली मां दुर्गा की पद रथ यात्रा 16 अक्टूबर 2021 को जब अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंची तो वहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में पद रथ यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह गजेंद्र सिंह जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी अनूपपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन शर्मा तथा भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया

पद रथ यात्रा में चल रहे सभी श्रद्धालुओं को चरण वंदन करते हुए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जलपान कराया और रथ यात्रा को आगे की ओर रवाना किया कोतमा से मैहर तक की लंबी दूरी तय करने वाली मां दुर्गा की पद रथ यात्रा का जगह – जगह पर स्वागत किया जा रहा है और भक्त भी झूमते गाते माताजी के जयकारों के साथ कदम बढ़ाते जा रहे हैं

जिस स्थान से यह पद रथ यात्रा निकल रही है वहां का माहौल पूरी तरह से भक्ति से भाव विभोर हो रहा है माता के भक्तों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा सकती है जो माता के भक्ति में भाव विभोर होकर पद रथ यात्रा में चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर ने पद रथ यात्रा का स्वागत करते हुए सभी को बधाई देते हुए यात्रा के मंगलमय की कामना की।

Related Articles

Back to top button