Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*चौकीदार को बंधक बनाकर मोबाइल टावर की बैटरी ले भागे लुटेरे, पीटकर नाले में फेंका*

जिला सतना मध्य प्रदेश

*चौकीदार को बंधक बनाकर मोबाइल टावर की बैटरी ले भागे लुटेरे, पीटकर नाले में फेंका*

*सतना में लुटेरों ने मोबाइल टावर के चौकीदार के साथ मारपीट की और बैटरी लूट ले गए*

*सतना*

*जिले में इन दिनों चोर लुटेरों का बोलबाला तेजी से बढ़ रहा है। अपराधियों मैं पुलिस का खौफ भी कम होता नजर आ रहा है यही कारण है कि अब सो लुटेरे मोबाइल टावर जैसी जगहों में अभी बैटरी भी चोरी कर ले जा रहे हैं। ऐसी घटना नागौद थाने के पिथौराबाद में सामने आई है जहां पर चौकीदार को बंधक बनाकर लुटेरों ने मोबाइल टावर के सर्वर में लगी बैटरी लूट ली और फिर चौकीदार से मारपीट करते हुए उसे मरा समझकर 100 मीटर दूर नाली में फेंक फरार हो गए। लुटेरे आधा दर्जन की संख्या में जीप में सवार होकर आए थे और बैटरियों को भी जीप में लादकर ले गए। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चौकीदार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मारपीट कर बैटरी चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दिया गया है। पुलिस सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।*

*उचेहरा में भी टॉवर से बैटरी चोरी: जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत आरएसएस मैदान के सामने लगे बीएसएनएल टॉवर में भी चोरों द्वारा देर रात बैटरी चुरा ले जाने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस द्वारा चोरों की पतासाजी की जारी है। ज्ञात हो कि बीते दो माह पहले भी जिले के कई थाना क्षेत्रों से बैटरी चोरी की घटनाएं हो रही हैं।*

*मैहर मंदिर से तड़ित चालक की कॉपर तार चोरी: इसी तरह बीते 2 दिन पूर्व मैहर में मां शारदा देवी धाम में त्रिकूट पर्वत पर आकाशीय बिजली से बचने लगाए गए तड़ित चालक की कीमती कॉपर तार को चोर काटकर ले गए। यहां एक दर्जन पुलिस कर्मियों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जो 24 घंटे तैनात रहते हैं लेकिन इसके बाद भी मंदिर परिषर में चोरी की वरदात हो गई जिसकी शिकायत मैहर थाने में की गई है

सतना जिला ब्यूरो चीफ दुर्गेश त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button