*बाजे गाजे के साथ कुंड में किया गया माँ दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

बाजे गाजे के साथ कुंड में किया गया माँ दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन
प्रशाशन के निगरानी में हुवा विसर्जन कार्य
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा ने जिले के समस्त नगरीय निकाय व सभी ग्राम पंचायतों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत कुंड़ बनाकर मूर्ति विसर्जन कराने के निर्देश जारी किये गये हैं ताकि किसी प्नकार की अन्होनी घटित न होने पाये उसी निर्देश का कड़ाई से पालन कराने हेतु नगरपालिका परिषद् के प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा,लेखापाल राजकिशोर शर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 10 के बड़े ग्राउण्ड में कुंड तैयार किया गया साथ ही विसर्जन में समलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठक की ब्यवस्था भी नगर परिषद द्वारा की गई।

नगर परिषद द्वारा विसर्जन के लिए तैयार किया गया विशाल कुंड
माँ दुर्गा पूजन समितियों के लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया विसर्जन के दौरान समिति ने बताया कि इस बार माँ दुर्गा का पूजन उत्सव शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के साथ मनाया गया विसर्जन के लिए नगर परिषद द्वारा रामनगर बड़े ग्राउंड में बनाये गए कुंड में किया गया
विसर्जन के दौरान कुंड के समीप कर्मचारी भी तैनाथ किये गए जिससे कोई घटना घटित न हो पूजा समिति द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान से बैंड बाजे के साथ बड़े ग्राउंड में बने कुंड में किया गया भक्तगण माता रानी का जयकारा लगाते हुए शासन द्वारा जारी गाइईलाइन व प्रोटोकाल का पालन करते हुए समितियों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशाशन का पेट्रोलिंग निरंतर चलता रहा साथ ही थाना प्रभारी द्वारा कुंड के समीप भी पुलिस बल को तैनाथ किया गया था माँ दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों द्वारा प्रशासन द्वारा दिये गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी गाईड लाईन की परिषद द्वारा की गई समुचित व्यवस्था
वहीं नगर परिषद डोला के प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर शर्मा,सुशील गौतम, धीरज शुक्ला,विवेक सिंह,बलदेव सिंह,योगेश कुमार,राकेश तिवारी, जीतू नाहर, व सफाई कर्मचारियों सहित अन्य नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुये मूर्ति विसर्जन कुंड की साफ सफाई के साथ ही पूरी ब्यवस्था में लगे रहे ताकि डोला नगर परिषद के अंतर्गत विराजमान सभी दुर्गा प्रतिमायों का विसर्जन शांति पूर्वक कुंड में हो सकें।
प्रसाशन द्वारा कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए लोगों से की गई अपील
स्थानीय पुलिस प्रशासन का नगर के समस्त पंडालो पर नजर रखी जा रही थी विसर्जन के दौरान प्रशासन की तरह से नायब तहसीलदार रामखेलावन सिंह थाना प्रभारी अजय कुमार, सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर शर्मा, व नगर परिषद के बबलू पांडेय,जित्तू सिंह,संजय साहू सहित नगर की जनता विसर्जन के दौरान मौजूद रही नगर परिषद् द्वारा बनाये गए कुंड तथा आसपास कराये गये साज,सज्जा,पार्किंग की व्यवस्था को पूरा करने के लिए परिषद् के कर्मचारी विगत दो दिन से जुटे रहे।




