Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

पुष्पराजगढ़ से चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ की रिर्पोट

अनूपपुर

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा मां शारदा कन्या विद्या पीठ पोड़की में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 द्वारा शिक्षा का अधिकार, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, विधिक साक्षरता क्लब में उपलब्ध सहायता, मूल अधिकार मूल कर्तव्य के बारे में बताया गया एवं निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिवक्ता संतोष मिश्रा, यशोदा सिंह पाटले द्वारा कानून के बारे में सामान्य जानकारी बताया गया।

कार्यक्रम में अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3 पीएलवी बुद्धेलाल बचावले, शांति देवी आश्रम स्टाप व छात्राएं सहित पुरूष 07 एवं महिला 95 कुल मिलाकर लगभग 102 लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button