Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*क्षमता निर्माण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गयाआयोजन*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

क्षमता निर्माण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/30 सितंबर 2021/
मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की शहडोल इकाई द्वारा खाण्ड में महिला प्रेरकों के लिए क्षमता निर्माण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरकों को उनके दायित्वों से परिचित कराने के साथ उन्हें मीटरयुक्त नल कनेक्शन लेने कि प्रक्रिया से अवगत भी कराया गया।

प्रेरकों को परियोजना के लिए शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी दी गई।
उल्लेखनीय है कि प्रेरक नागरिकों को स्वच्छ जल के महत्व बताने के साथ नल कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करेंगे। खाण्ड में एशियन डेवलपमेंट बेंक के सहयोग से जलावर्द्धन योजना का कार्य चल रहा है। प्रेरकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ.नंदनी शर्मा ने किया।




