Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवाविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से उपखंड के विभिन्न स्थानों पर उनके आवास एवं खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है*

धौलपुर जिला राजस्थान

रीट परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़ी (धर्मेन्द्र बिधौलिया)24 सितम्बर।
स्थानीय पंचायत समिति के सभागार में उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने कहा कि बाहर से आने वाले रीट परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विभिन्न
स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से उपखंड के विभिन्न स्थानों पर उनके आवास एवं खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए भी स्वयंसेवी संस्था एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने निजी वाहन उपलब्ध कराने के भी दिशा -निर्देश दिए ताकि किसी भी परीक्षार्थी को उसके संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आये।

बैठक में उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने उपखंड के सभी आवासीय स्थलों पर आवश्यक साफ -सफाई एवं मच्छरों से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों को फागिंग कराने के दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने बैठक में परीक्षार्थियों के आने एवं उन्हें संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए उचित परिवहन व्यवस्था के लिएआवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए। उन्होंने उपस्थित सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपने- अपने चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश प्रदान किए।

बैठक में उपस्थित सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रीट परीक्षा के सफल आयोजन में पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के अलावा तहसीलदार गिरधर मीणा, बाड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामजीत , नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप राठौड़,बाड़ी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा एवं राम कुमार मीणा, पत्रकार धर्मेन्द्र बिधौलिया, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गब्बर मीणा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में विष्णु महेरे, चंद्र मोहन शर्मा, प्रताप परमार, महेश पाराशर, अंजनी पाराशर, नरेंद्र मंगल, रोहित मंगल, अंशुल गर्ग, रशीद खान , दिलीप खान, मुरारी लाल मीणा ,रघुवीर मीणा , रामकेश मीणा, कृष्णा मीणा, मंगल सिंह कुशवाह,उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के विक्रान्त मिश्रा, राकेश शर्मा, परिवहन प्रभारी किलेदार मीणा आदि उपस्थित थे।

*राजस्थान स्टेट हेड धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट,*

Related Articles

Back to top button