*वैक्सीन लगवा चुके व्यक्तियों का नाम पोर्टल पर इंट्री करने के दिए निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

वैक्सीन लगवा चुके व्यक्तियों का नाम पोर्टल पर इंट्री करने के दिए निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/20 सितंबर 2021/
जिले में शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण महा-अभियान के तहत गत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले के जनपद पंचायत बुढार के पकरिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने सरंपच, सचिव सहित स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को टीकाकरण स्थल पर ले आएं या मोबाइल वैन के माध्यम से उनका टीकाकरण करवाकर उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करें व सभी पात्र व्यक्तियों को शत जेड – प्रतिशत वैक्सीनेट कराएं तथा वैक्सीन लगवा चुके व्यक्तियों का नाम पोर्टल पर इंट्री भी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वैक्सीनेशन सेेंटरों की व्यवस्थाओं सहित अन्य जानकारी भी प्राप्त की।




