*भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कामकाजी बैठक कई कार्यकर्ता रहे मौजूद*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कामकाजी बैठक कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
राजनगर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा के मार्गदर्शन में राजनगर अभिनंदन भवन में भाजपा के द्वारा कामकाजी बैठक रखी गई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस 17 सितम्बर को सेवा समर्पण अभियान के रूप में उत्साह पूर्वक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा मनाया जाना है जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता,पंडित दीनदयाल की छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसे एक पखवाड़े के रूप में मनाए जाने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है
इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के मंडल राजनगर मे मंगलवार शाम को कामकाजी बैठक संपन्न हुई है बैठक में आए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के द्वारा कहा गया कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता होने पर गर्व है 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस है नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश का मान व गौरव अपने कुशल कार्य क्षमता के कारण बढ़ाया है विभिन्न कार्यक्रम को पखवाड़े के रूप में मनाया जायेगा ऐसा निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है।
111 लोगों का कराया जाएगा टीकाकरण
हर बूथ स्तर पर स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम मनाया जाएगा जिसमें 111 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाना है 16-17 सितंबर को स्वास्थ्य सेवा के रूप में कार्यक्रम मनाना है जिसमें दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिलाए जाना है सेवा गरीब कल्याण बूथ स्तर – पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य तिथि बूथ स्तर पर मनाना है, सेवा पर्यावरण- 29 से 30 सितम्बर को मण्डल स्तर पर सेवा पर्यावरण के रूप में मनाया जाना है जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर 71 पौधे लगाने है सेवा गरीब कल्याण कार्यक्रम – प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजन अन्न या का वितरण किया जाना है योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुचने का कार्य करना है प्रचार शोसल मीडिया द्वारा मंडल स्तर पर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाया जाना इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी रहे वही इस कार्यक्रम में बृजमोहन सिंह, असरार अहमद सिद्धकी,धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह,कमलेश चतुर्वेदी, महेश चौहान,देवनाथ त्रिपाठी, सुमन आनंद सिंह. संतोष जायसवाल प्रमोद शुक्ला मनीष शुक्ला, मनोज, सतीश द्विवेदी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया राजेश सोनी, शोभा तिवारी, नीरज गुप्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।




