Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं – कलेक्टर*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं – कलेक्टर

कलेक्टर ने कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/15 सितंबर 2021/

वैश्विक महामारी कोरोना नियंत्रण एवं बचाव के लिए लगातार हर स्तर में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का व्यक्ति वैक्सीनेशन कराने का महा-अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 17 सितंबर 2021 को कोविड-19 का महा अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। जिले में लगभग 88% लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। महा-अभियान में प्रथम टीका से वंचित तथा दूसरी डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण स्थल पर ले जाकर सभी आम जनमानस, स्वयंसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर सभी मिलकर इस मानवता के पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें और और अपनी सहभागिता निभाएं।

कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि वैक्सीनेशन के दोनों खुराक के साथ-साथ कोरोना के अनुकूल व्यवहार का पालन करना भी आवश्यक है। इसके लिए मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन अथवा सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। सभी खुद इसका पालन करें और लोगों को कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने हेतु समझाइश देवे।

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी से अभी जंग खत्म नहीं हुई है, सबको मिलकर इस महामारी से लड़ाई में सहभागिता निभानी है।

Related Articles

Back to top button