Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रारम्भ*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रारम्भ

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अमरकंटक/ कोरोना महामारी के प्रारंभ से लेकर अब तक समूचे देश की शिक्षण व्यवस्था ठप्प सी हो गई थी लेकिन इस भीषण आपदा के बाद भी मां नर्मदा की पावन धरा पर मां नर्मदा की कृपा से अभिसिंचित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए निरंतर चिंता की है और विद्यार्थियों के भविष्य व शिक्षा स्तर को निरंतर बढ़ाने के लिए प्रयास किया है।

विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश पाने के लिए प्रतीक्षित विद्यार्थियों से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार 27 अगस्त 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ किया जा चुका है।

स्नातक पाठ्यक्रमों में अर्हक परीक्षा की योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश सुनिश्चित हो सकेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.igntu.ac.in पर और विवरणिका सह प्रवेश विवरणिका देखने के लिए लिंक http://www.igntu.ac.in/admission/prospectus2021-22.pdf पर देख सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 27.08.2021 व अंतिम तिथि 20.09.2021 निर्धारित की गई है।

पी जी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पत्र 25.09.2021 डाउनलोड किए जा सकेंगे व प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 और 28 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने कोरोना के प्रकोप के दृष्टिगत यह भी निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। समस्त उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी व अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।

Related Articles

Back to top button