*नगर परिषद डोला में प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)कार्यक्रम हुआ संपन्न*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

नगर परिषद डोला में प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)कार्यक्रम हुआ संपन्न
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कार्यक्रम का जिला खंडवा में सम्मिलित होकर प्रदेश भर के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्रता अनुसार क़िस्त का वितरण किया गया इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के नगर परिषद डोला के मुख्य आतिथ्य द्वारा नगर परिषद डोला कार्यालय में भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री जी के द्वारा खंडवा में सिंगल क्लिक से पात्रता अनुसार किस्त वितरण का सीधा प्रसारण परिषद कार्यालय में किया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के उपरांत नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आधाराम बैस द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद अभी अपने मूल रूप और स्वरूप में अभी पूर्ण से नहीं है नया नगर परिषद है इसलिए हम सभी की व्यक्तिगत और निजी जिम्मेदारी बनती है कि शासन की योजनाओं को नगर परिषद के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हम सभी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी,नागरिक युवा और परिषद के कर्मचारी करें तभी नगर परिषद का सर्वांगीण विकास संभव है नगर के विकास के लिए सभी को एक साथ एकजुट होकर नगर विकास के लिए आग्रह किया इस कार्यक्रम में नगर परिषद डोला में कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश पांडे द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में नगर परिषद डोला के गणमान्य नागरिक रामसलोने मिश्रा,राजधर दुबे अवधेश राय, रामचरण साहू गुलरेज सबनम खान, राजकिशोर शर्मा, सहित नगर के सम्मानित नागरिक,परिषद के कर्मचारी सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी उक्त कार्ययक्रम में सम्मिलित हुए।




