*अलंकृता महिला मंडल ने छाता, हैंड वॉश, सैनेटायिजर एवं मास्क का किया वितरण*
कोतमा जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

अलंकृता महिला मंडल ने छाता, हैंड वॉश, सैनेटायिजर एवं मास्क का किया वितरण
चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/कोतमा
भारत के ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा मनाया जा रहा है, अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई समाजिक उपयोगी कार्य कराए जा रहे है।इसी उपलक्ष्य मे एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के ‘अलंकृता महिला मंडल’ द्वारा गोविंदा ऑफिसर क्लब मे एक समारोह मे जरूरतमंद लोगो कों छाता, हैंड वॉश, सैनीटायजर एवं फेस मास्क का वितरण कराया गया।
सामाजिक कल्याण के कार्य मे सदा अग्रसर अलंकृता महिला मंडल द्वारा बारिश के मौसम को ध्यान मे रखते हुये गोविंदा कालरी के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगो कों छाता, हैंड वॉश, सैनीटायजर एवं फेस मास्क का वितरण अलंकृता महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र की अध्यक्षा सीमा सिंह द्वारा कराया गया।
अपने उदबोधन मे सीमा सिंह ने उपस्थित लोगो को कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान मे रखते हुये सावधानी बरतने की सलाह दी, एवं दिये गए हैंड वॉश का उपयोग करते हुये हाथ धोते रहे।मास्क एवं सैनीटायजर का उपयोग अवश्य करने के बारे मे आग्रह किया। इसके साथ साथ उन्होने उपस्थित समुदाय को कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगवाने के लिए भी आग्रह किया।
इस कार्यक्रम के दौरान संगीता श्रीवास्तव,कनक मिश्रा,ज्योत्स्ना बोहरे, कमला जैसवाल,सोनाली चिंचोलकर,गायत्री शर्मा,नीलम सिंह, पुर्णिमा शुक्ला, सरोज सिंह, श्रीमती जया श्रीवास्तव, गिरजा सिंह, नीरू सिंह एवं मीना त्रिपाठी उपस्थित थे I