Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल*

जैतपुर शहडोल जिला मध्यप्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/जैतपुर

जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं पर दो लोगों की मौत हो गई है।

हादसा आकाशीय बिजली गिरने से हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत एवं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा टोला में रोपा लगा रही मां को खाना पहुंचाने जा रहा 15 वर्षीय बालक पुष्पेंद्र पठारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है मृतक की चाची व दादी घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती है।

तो वहीं दूसरी घटना ग्राम भुसहा की है जहां 22 वर्षीय किसान गणेश सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है व अन्य लोग घायल हुए है जिन्हे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जैतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली दो अलग – अलग जगहों पर गिरी थी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है व आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button