Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आखिरकार किससे हुईं है बात, जगह-जगह बिछने लगा हैं सट्टे कि विसात*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

आखिरकार किससे हुयी है बात, जगह-जगह बिछने लगा हैं सट्टे कि विसात

चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/बिजुरी

थाना क्षेत्र में बीते समय से बंद पडा़ सट्टे का कारोबार एक बार फिर जुगनूं कि तरह जगमगाने लगा है। दर्जनों प्रकरण दर्ज नगर के सबसे पुराना सटोरिये ने अपनी विसात बिछाना प्रारम्भ कर दिया है। और सतर्कता के साथ अपने कारोबार को अंजाम दे रहा है। वहीं लोहसरा, भवनिहा, थानगांव, कोठी सहित थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों में भी मोबाईल के माध्यम से अंक-गणित का खेल जारी है। जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को तत्परता के साथ अंकुश लगाने कि जरूरत है। वर्ना वो दिन भी दूर नही जब एक-अस्सी के फेर में फांसने वाले माफिया थाना क्षेत्र के कोने-कोने में अपना साम्राज्य स्थापित कर लेंगे और लोगों को अपनी चिकनी-चुपडी़ बातों में उलझाकर कंगाल बनाने कि अपनी योजना में सफल होते नजर आयेंगे। इनकि चिकनी चुपडी़ बातों में फंस कर लोग जहां खून-पसीने कि गाढी़ कमाई दाव में लगाकर बर्बाद कर रहे हैं। वहीं दाव ना लग पाने के मलाल में अपराध कि ओर भी कदम बढा़ रहे हैं।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन को कार्यवाही करने कि है जरूरत-

नगर के पुराने सटोरिये सहित लोहसरा मुख्य मार्ग, भवनिहा टोला में मुख्य मार्ग स्थित किराना दुकान, थानगांव स्थित चौरा समीप आदी-आदी जगहों पर सट्टा माफिया सुबह से रात तक मोबाईल के माध्यम से अपने कारोबार को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिन पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन को नकेल कसना आवश्यक माना जा रहा है। ताकि नगर में तेजी से पैर पसार रहे सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button