Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने बीज एवं कीटनाशी दवाओं के विक्रेताओं के दुकानों का किया निरीक्षण*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने बीज एवं कीटनाशी दवाओं के विक्रेताओं के दुकानों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

अनूपपुर/26 मार्च 2022/

जिले के कृषकों को गुणवत्ता पूर्ण कृषि आदान सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता के उद्देश्‍य से किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक एन.डी. गुप्ता के निर्देशन में गुरूवार को जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा संयुक्त रूप से विकासखण्ड कोतमा के बीज एवं कीटनाशी दवाओं के निजी विक्रेताओं के दुकानों मेसर्स रवि बीज भण्डार, मेसर्स गुप्ता बीज भण्डार, मेसर्स माँ काली बीज भण्डार तथा मेसर्स गीता पम्प वेयर एण्ड बीज भण्डार कोतमा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध कृषि आदान सामग्री एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। प्राप्त अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

इस परीक्षण दल में प्र. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड अनूपपुर व्ही.के. वर्मा, प्र. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड कोतमा अशोक कुमार धार्वे, कृषि विकास अधिकारी/उर्वरक निरीक्षक, विकासखण्ड जैतहरी रामाधार सिंह मरावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यालय उप संचालक कृषि) भारत सिंह मार्को, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखण्ड कोतमा राकेश सिन्हा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकासखण्ड कोतमा आर.एन. कुर्मवंशी एवं सहायक ग्रेड-03, विकासखण्ड कोतमा आदर्श नंदन चौबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button