*भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोह
चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर कार्यालय में राष्ट्र ध्वज तिरंगा आन बान शान के साथ लहराया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के इस स्वर्णिम समय भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गान के पश्चात सभी को शुभकामनाएं देते हुए

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का वर्ष है जब हम 75 वीं वर्षगांठ के साक्षी बने। सचमुच हम सभी का जीवन आज धन्य हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह, महामंत्री लालदास राठौर, संजय चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश गौतम, महिला मोर्चा जिला मंत्री पुष्पा पटेल, राकेश गौतम, गुड़िया रौतेल, मुकेश राठौर, गायत्री रैकवार, नीलमणि पटेल, अक्षय पांडे, राहुल परौहा राहुल गुप्ता प्रियम शुक्ला पुष्पेंद्र मिश्रा विमल पांडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




