*अमरकंटक मंडल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्न उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अमरकंटक मंडल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्न उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अमरकंटक / पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मंडल अमरकंटक के पदाधिकारियों व आमजन की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 02 में लोगों को अन्न का थैला देकर उत्सव को सफल बनाया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी नगर परिषद उपाध्यक्ष अमरकंटक की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड के पार्षद व जनता जनार्दन की उपस्थिति में अन्न उत्सव मनाया गया।
इस उत्सव के बाद मंडल अमरकंटक के पदाधिकारियों के अलावा पार्षदगण की उपस्थिति में वृक्षारोपण भी वार्डो में किया गया, जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया, मंडल महामंत्री अभिषेक द्विवेदी (गोलू), पार्षद अंजना कटारे आदि भारी जन समूह की उपस्थिति में मनाया गया।




