Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला सतना में स्नेह सदन विद्यालय में दिव्यांगों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला सतना में स्नेह सदन विद्यालय में दिव्यांगों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन*

(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट)

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर आयोजित हुये विविध कार्यक्रम
स्नेह सदन विद्यालय में दिव्यांगों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
——
सतना 03 दिसंबर 2022/अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन विभाग के तत्वावधान में स्नेह सदन स्पेशल विद्यालय पतेरी सतना में विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सामर्थ्य अनुरुप अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, बाल विकास समिति की अध्यक्ष राधा मिश्रा, उप संचालक सामाजिक न्याय सौरभ सिंह उपस्थित रहें।

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की मदद करना सम्पूर्ण समाज का नैतिक दायित्व है। दिव्यांगों से यदि हम पूरी आत्मीयता से जुड़ेंगे तो अन्य लोग भी उनकी मदद के लिये प्रेरित होंगे। दिव्यांगों के कल्याण से संबंधित हर पहल में सरकार से हर संभव मदद दिलाई जायेगी। आयुक्त नगर निगम श्री शाही ने कहा कि हर दिव्यांग में क्षमता होती है। जरूरत उस क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करने की है। इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से दिव्यांगों की क्षमता को पहचानकर उन्हें बढ़ावा दिया जा सकता है।

बाल विकास समिति की अध्यक्ष राधा मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उप संचालक सौरभ सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्णय अनुसार प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम में दिव्यांगों के कल्याण के लिये सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button