*आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोलना में बड़े ही उत्साह के साथ अन्न उत्सव मनाया गया*
तहसील जैतहरी जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोलना में बड़े ही उत्साह के साथ अन्न उत्सव मनाया गया
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अनूपपुर/जैतहरी
जैतहरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलना में दिन शनिवार दिनांक 07 अगस्त 2021 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोलना क्षेत्रांतर्गत संचालित शा.उ.मू.की दुकानो में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अंतर्गत निशुल्क राशन अन्न उत्सव, का कार्यक्रम मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल समेट कार्यकर्ता एवं (प्रबंधक)आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोलना, सेल्स मैन पुष्पेंद्र सोनी,प्राचार्य एवं सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश की 8 करोड़ जनता को मुक्त अनाज उपलब्ध कराने का यह योजना काफी सराहनीय है।
जिसके लिए आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश शासन का भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। इस उत्सव के कार्यक्रम में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोलना के प्रबंधक, विक्रेता पुष्पेंद्र सोनी एवं सदस्यों द्वारा अहम भूमिका निभाई गई। संस्था प्रबंधक के द्वारा सभी दुकानों में अच्छी व्यवस्था के लिये टेंट लगवाया गई। जिससे जनता बैठ सके।सभी आम नागरिकों, ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया।




