Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर (एस.डी.एम) को ज्ञापन सौंप कर कहा झूठे वादे कर रही है सरकार/ पढ़िए क्या है सच*

भरतपुर कोरिया जिला छत्तीसगढ़

*आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर (एस.डी.एम) को ज्ञापन सौंप कर कहा झूठे वादे कर रही है सरकार*

छत्तीसगढ़ कोरिया जिला भरतपुर तहसील के अंतर्गत जनकपुर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा एवम शुखमंती सिंह जिला उपाध्यक्ष और समस्त आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उपस्थित रहे।

(भरतपुर तहसील से संवाददाता रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट)

आज दिनांक 06/08/2021 को रमाशंकर मिश्रा जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला कोरिया के अगुवाई में श्री मती सुखमंती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) व लल्ला बैगा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी भरतपुर इकाई पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर भरतपुर छेत्र के अन्तर्गत जन हित से जुड़े निम्नांकित मुद्दे को लेकर मांग की है

1. कोटाडोल से जनकपुर सड़क निर्माण में अधिग्रहित किए गए किसानों के जमीन का मुवाबजा राशि जो कि 11 वर्ष बीत चुका है नहीं मिला है वर्तमान सरकार किसानों की हितैषी बनने की खाली बात करती है किन्तु प्रभावित किसानों को आज तक मुवाबजा राशि नहीं दे पाई है हमारी मांग है किसानों को मुवाबजा राशि तत्काल दिया जाय

2. भरतपुर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने ढंग से अघोषित बिजली कटौती जिससे छेत्र की जनता परेशान है मनमाने कटौती बंद किया जाय ।

3. भरतपुर विकासखण्ड अन्तर्गत तमाम विद्युत उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग लिये अनाप शनाप बिजली बिल दिया जाता है जिससे गरीब जनता परेशान है रीडिंग कराकर उचित बिजली बिल दिया जाय ।

4. ग्राम पंचायत जनकपुर के तमाम वार्डो में फैले गंदगी व घरों का गंदा पानी जो कि मुख्य सड़क में बने गड्ढों से लेकर सभी वार्डों में बने सड़कों पर बहने को लेकर सड़कें ठीक करने व गंदे पानी का सही निपटान कराए जाने व जनकपुर को स्वक्छ व विधायक आदर्श ग्राम के मापदंडों को पूरा किए जाने पर कार्य किया जाय या तो विधायक आदर्श ग्राम का बोर्ड हटाया जाए ।

5. 2017-18 से छेत्र के सैकड़ों किसानों के द्वारा सौर्य ऊर्जा से संचालित सिंचाई हेतु डी. डी. बनवाकर कृषि विभाग में जमा करने के उपरांत आज तक किसानों के खेतों में सोलर पावर सिस्टम क्रेडा विभाग के द्वारा नहीं लगाए जाने को लेकर ज्ञाप महोदय जिला कोरिया से मांग किया गया है कि 15 दिवस के अन्दर पांचों मांगो पर विचार नहीं किया जाता है या मांग पूरी नहीं की जाती है

तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी और इसके लिए सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ेगी जिसकी समस्त जवाब देही शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन सौंपने में रमाशंकर मिश्रा, सुखमंती सिंह, लल्ला बैगा, राम सुजान मिश्रा,

शनि केवट, बाल गोविन्द, ब्रजभान अहिरवार, प्रेम शंकर अहिरवार, सुदामा यादव, अजमेर सिंह, भानू सिंह, बीरबल अहिरवार आदि आम आदमी पार्टी के जिले व विधानसभा तथा ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित थे

(भरतपुर तहसील से संवाददाता रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button