*करोड़ों की सड़क पर आवारा पशुओं का कब्जा नगर , निगम ने बंद की आंखें*
सिंगरौली जिला मध्यप्रदेश

करोड़ों की सड़क पर आवारा पशुओं का कब्जा नगर , निगम ने बंद की आंखें
सिंगरौली: एक तरफ प्रशासन जहां नियमों का हवाला देकर लोगों लोगों की सहूलियत की बात करता है वहीं दूसरी तरफ नगर निगम सिंगरौली की जो तस्वीरें सामने हैं उसे देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि निगम केवल हवा हवाई बातें ही करता नजर आ रहा है भले ही स्थानीय लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़े या फिर भले ही लोगों की जान मुसीबत में ही आ जाये बजाय संबंधित मामले पर कार्यवाही करने के , निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं ।

इंदिरा सिंगरौली नगर निगम के क्षेत्र में एवं जिला मुख्यालय पर लगातार आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है परंतु नगर निगम इस संबंधित बात को लेकर कोई इत्तेफाक नहीं रखता है आज जब कभी इस पर बात जिम्मेदारों से की जाती है तो जिम्मेदार इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन देने से नहीं चूकते हैं ।
सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा देता है दुर्घटना को आमंत्रण
इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा जिस तरह से थानी सड़कों पर खुलेआम देखा जा रहा है उससे एक बात तो साफ हो जाती है कि नगर निगम इस पूरे मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है लगातार बढ़ते आवारा पशुओं के जमावड़े से एक तरफ आवागमन बाधित होता है तो वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना का अंदेशा भी लगातार बना रहता है । एक दो दर्जन नहीं बल्कि सैकड़ों की तादाद में आवारा पशु इत्मीनान से सड़कों को घेर कर बैठे रहते हैं ।




