Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*गोविंदा कॉलरी क्षेत्र में मिला वृद्ध भालू वन विभाग ने लिया संज्ञान*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

गोविंदा कॉलरी क्षेत्र में मिला वृद्ध भालू वन विभाग ने लिया संज्ञान

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से

अनूपपुर/जिले के कोतमा वन परीक्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर एवं उसके आसपास से सटे नगरी क्षेत्र में पिछले 2 माह से आए दिन एक भालू देखा जाता रहा रविवार को पुनःभालू गोविंदा कालरी खदान में जाकर बैठ गया कॉलरी प्रबंधन द्वारा भालू होने की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद परीक्षेत्र अधिकारी अपने दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि भालू वृद्ध हो गया है जिसकी उम्र 8 से 9 साल के लगभग है जो ज्यादा चल फिर नहीं सकता एवं चोटिल भी है। भालू के पास उसका पसंदीदा भोजन केला, बैर सहित अन्य सामान दिया गया।

पिंजड़े में भालू को रखते हुए उसका समुचित उपचार कराया जाएगा जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशन में उसे कोतमा वन परिक्षेत्र के ही जंगल या फिर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कराया जाएगा। विदित रहे कि पिछले कई दिनों से यह भालू कोतमा जमुना से सटे जंगलों एवं केवई नदी किनारे गोविंदा कॉलरी आवासी क्षेत्र के आसपास आए दिन देखा जाता रहा है।

Related Articles

Back to top button